नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। द्वारका इलाके में मामूली झगड़े के बाद एक 16 वर्षीय नाबालिग पर तेजाब फेंक कर हमलावर फरार हो गए। फुटपाथ पर अकेले बैठे राहुल को राहगीरों ने जलन से परेशान देखा और तुरंत मदद की। दो दोस्तों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना 30 जनवरी की है। द्वारका साऊथ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहुल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार पीड़ित करीब 8 प्रतिशत तक झुलस गया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यह हमला उन लोगों द्वारा किया गया, जिनसे राहुल का पहले झगड़ा हुआ था। पुलिस अब आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 16 वर्षीय राहु...