गाज़ियाबाद, दिसम्बर 13 -- ट्रांस हिंडन। वसुंधरा सेक्टर- 4 बी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ में छठे दिन भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। कथावाचक पंडित पवन कौशिक ने दान धर्म की महिमा बताते हुए कहा कि अर्जित धन का कुछ अंश धर्म में लगाना चाहिए, क्योंकि दान से धन की शुद्धि होती है। कथा के दौरान महारास, कंस वध और रुक्मिणी मंगल की पावन कथा सुनाई गई। भगवान द्वारकाधीश और रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भक्ति भाव से झूम उठे और नृत्य किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...