नवादा, अक्टूबर 29 -- नारदीगंज, संवाद सूत्र चार दिवसीय लोक आस्था का छठ महापर्व ऐतिहासिक द्वापरकालीन हंडिया सूर्य मंदिर छठघाट समेत अन्य छठघाट में मंगलवार को सूर्य को अर्ध्य देने के संपन्न हो गया। हंडिया स्थित द्वापरकालीन सूर्य मंदिर छठ घाट पर हजारों छठव्रतियों व श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। इस दौरान आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की। छठ घाट पर बीडीओ सोनिया ढनढननिया, सदर एसडीपीओ 2 राहुल कुमार, थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। फायर ब्रिगेड की टीम के साथ प्रशासनिक अधिकारी छठ घाटों पर आने जाने वाली सभी व्रतियों की सुरक्षा को लेकर पैनी नजर रख रहे थे। हंडिया छठ घाट आने जाने वाले छठव्रतियों व श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चाय और बिस्कुट की व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.