सुल्तानपुर, जनवरी 4 -- सूरापुर। पंचमुखेश्वर महादेव द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर भवानीपुर में शनिवार की रात द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में लगा तांबे का नौ कलश (घड़ा) चोरी हो गया। सुबह घटना की जानकारी होने पर मंदिर के पुजारी विजय नाथ पाठक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को दिए गए पत्र में उन्होंने बताया कि शनिवार की रात संध्या आरती के बाद करीब नौ बजे मंदिर का कपाट बंद कर घर चले गए। रविवार सुबह करीब छह बजे मंदिर पर पहुंचे और पीछे जाकर देखा तो स्तब्ध रह गए चोर द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर से तांबे का नौ कलश (घड़ा) चोरी हो गया था। जिसकी सूचना पुलिस को दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...