सहरसा, फरवरी 26 -- सहरसा, निज संवाददाता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बनगांव रोड स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र शान्ति अनुभूति भवन द्वारा बुधवार को पटेल मैदान में आयोजित द्वादश ज्योर्तिलिंगम दर्शन मेला सह 89वें त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा को चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष अर्जुन दहलान ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। शोभायात्रा में रथ पर शिवलिंग को सजाया गया। साथ ही द्वादश ज्योर्तिलिंगम भी दर्शाया गया। जिसके द्वारा भगवान शिव को सर्वोच्च, सर्वज्ञ, सर्व धर्ममान्य, सर्वशक्तिमान और सर्वोपरि दर्शाया गया। भिन्न-भिन्न स्थानों पर भोलेनाथ शिव बाबा की आरती की गई एवं उन पर पुष्प अर्पित किये गये। सेवाकेंद्र प्रभारी बीके स्नेहा बहन ने समस्त कोशीवासियों का आह्वान करते हुए कहा क...