बदायूं, फरवरी 5 -- बदायूं। द्रौपदी देवी सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार सात फरवरी को वार्षिक वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक समारोह होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेन्द्र पाल सिंह करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विभाग प्रचारक सुधांशु अत्रि और मुख्य वक्ता भारतीय शिक्षण संस्थान के प्रदेश मंत्री अनिल गर्ग रहेंगे। प्रबंधक मनीष कुमार सिंघल और प्रधानाचार्य राम सिंह राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...