उत्तरकाशी, अक्टूबर 6 -- एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स के तहत नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी की संयुक्त दल ने माउंट ड्रौपदी का डांडा-2 पर्वत का सफलतापूर्वक आरोहण किया। छह सदस्यीय दल ने 4 अक्तूबर को 5,670 मीटर की ऊंचाई पर स्थित द्रोपदी डांडा चोटी का आरोहण किया। साहस और श्रद्धांजलि के प्रतीक के रूप में 2022 के शहीद पर्वतारोहियों की स्मृति में द्रोपदी का डांडा-2 पर्वत का ऐतिहासिक आरोहण किया गया। टीम का नेतृत्व कर रहे जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड अलाइड स्पोर्ट्स, पहलगाम एवं एनआइएम के प्रधानाचार्य कर्नल हेम चंद्र सिंह ने बताया कि यह आरोहण भावनात्मक और प्रतीकात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसे 4 अक्टूबर 2022 को इसी पर्वत पर एडवांस माउंटेनियरिंग प्रशिक्षण के दौरान प्राकृतिक आपदा में बलिदान देने वाले 29 पर्वतारोहियों की पव...