बिजनौर, फरवरी 4 -- द्रोणा इंटरनेशनल एकेडमी निकट मोटा महादेव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ संतोष कुमार यादव ने कैम्प का शुभारंभ किया। जिला अस्पताल बिजनौर के सहयोग से लगाए गए इस कैंप में 25 यूनिट ब्लड का उद्देश्य रखा गया था, जिसमें 31 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। थैलेसीमिया मुक्त बिजनौर अभियान के तहत आयोजित कैंप का मुख्य उद्देश थैलेसीमिया के मरीजों को रक्त उपलब्ध कराना है। फहीम अख्तर, राहुल कुमार, शारिक खान, सलमान खान, अवनीश गौड़, तथा स्कूल के डायरेक्टर वसीम अहमद बख्श, अयूब अंसारी, शज़ादा सैफ़ी, मुकीम कुरैशी, जावेद कुरैशी, सलमान कुरैशी आदि ने रक्तदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.