गुड़गांव, सितम्बर 7 -- गुरुग्राम। गुरु द्रोणाचार्य रामलीला कमेटी की ओर से गुड़गांव गांव में इस वर्ष भी भव्य रामलीला के मंचन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। परंपरा को जीवित रखते हुए यह आयोजन गुरुग्राम के सबसे पुराने और सबसे प्रतीक्षित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में से एक है। इस बार दर्शकों के मनोरंजन और ज्ञानवर्धन के लिए कई नए और आकर्षक बदलाव किए गए हैं। भव्य लीला के साथ मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। वहीं मंचन को लेकर कलाकार किरदारों को अभ्यास कर रहे हैं। कमेटी के सचिव रजनीश सैनी ने बताया कि 10 सितंबर को भूमि पूजन के साथ मंच निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। रामलीला का भव्य मंचन 22 सितंबर से गुड़गांव गांव में डॉ. आज्ञा राम के पीछे स्थित मैदान में प्रारंभ होगा। कलाकारों का समर्पण इस आयोजन की आत्मा है। दिन में अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.