चम्पावत, जनवरी 7 -- चम्पावत। ग्राम पंचायत द्यूरी में पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस दौरान 20 किसानों के पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही निशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए टीकाकरण, संतुलित आहार, स्वच्छता और पशु प्रबंधन से संबंधित कई जानकारी दी गई। शिविर में एसएलएम योजना के तीन आवेदन जमा किए। शिविर में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रीति बिष्ट, प्रधान मनोहर सिंह, निशा ओली, दीपा बिष्ट आदि मौजूद रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...