बागेश्वर, जनवरी 7 -- जिले के द्यांगण तथा तालड़ गांव की बिजली सात घंटे गुल रही। इस कारण लगभग सात हजार से अधिक जनसंख्या प्रभावित रही। ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने ऊर्जा निगम पर गांवों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। बुधवार की सुबह चार बजे से इन गांवों की बिजली ठप रही। देर सुबह 11 बजे के बाद बहाल हो सकी। इस कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक बिजली न रहने से घरेलू कार्यों के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग तथा छोटे कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द समस्या का संज्ञान लेते हुए आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। कहा कि यदि कोई तकनीकी खराबी या रखरखाव कार्य चल रहा है तो उसकी पूर्व सूचना दी जाए, ताकि आमजन असुविधा से बचा जा सके। इधर, अधिशासी अभियंता मो....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.