बागेश्वर, जुलाई 5 -- जिला मुख्यालय से चार किमी दूर द्यांगण बाइपास में गुलदार दो शावकों के साथ धमक गया। जिसके कारण वहां दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी है। उन्होंने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। शनिवार की सुबह द्यांगण के ग्रामीणों ने खेतों में गुलदार तथा दो शावको को टहलते हुए देखा। खेत घरों के पास हैं। कुत्ते भी भौकने लगे। गुलदार वहां काफी देर तक शावकों के साथ खेलता नजर आया। ग्रामीणों ने पटाखे फोड़े तथा शोरगुल मचाया। उसके बाद गुलदार गोमती नदी के तरफ चला गया। स्थानीय निवासी गोकुल परिहार ने वन विभाग को सूचना दी। कहा कि आए दिन गुलदार दिन दहाड़े गांव में धमक रहा है। पालतू मवेशियों को निवाला बना रहा है। इससे बच्चे, महिलाएं, वृद्धजन आदि दहशत में आ गए हैं। शहर से गांव सटा हुआ है। व्यापारी तथा कामकाजी लोग द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.