आजमगढ़, दिसम्बर 18 -- तहबरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्री शंकर जी दुर्गा जी महाविद्यालय खरचलपुर में गुरुवार को दो दिवसीय माननीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन शुरू किया गया। पहले दिन एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी एवं जूडो प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। दौड़ में अंकित,आंचल,सलमान और खुशी ने बाजी मारी। खेल प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर की दौड़ में अंकित यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोनू सोनकर द्वितीय स्थान और चंदन प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर में आंचल यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर में मोहम्मद सलमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका जूनियर 100 मीटर में खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल सीनियर वर्ग में मदशिया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और सब जूनिय...