हमीरपुर, दिसम्बर 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस पर राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में आपरेशन सिन्दुर से प्रभावित एक नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतीकरण लोगों के ध्यानाकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने दीप प्रज्जवलन और ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कस्तूरबा गाँधी कुरारा की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान चेयरमैन कुलदीप निषाद ने कहा कि दिव्यांग अपने अन्दर विशेष प्रतिभाओं को धारण किये होते है, जो सामाजिक रूप से उन्हे विशेष बनाते है। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गौरी प्रथम, अंशुल द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.