सीतामढ़ी, फरवरी 1 -- सीतामढ़ी। नगर स्थित एसएलके कॉलेज में क्रीडा परिषद के तत्वावधान में आयोजित युवा क्रीडा सप्ताह के समापन पर शनिवार को आउट डोर गेम दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें बालिका वर्ग दौड़ में संगीता कुमारी व खुशी शर्मा को प्रथम स्थान मिला। वहीं दीपमाला साह व अलका द्वितीय स्थान पर रही। जबकि एकता व सुरुचि को तृतीय तथा विभा व गीतांजलि को चतुर्थ स्थान पर सफलता मिली। इसी तरह बालक वर्ग दौड़ में उत्सव को प्रथम, प्रभात को द्वितीय, शनि राज को तृतीय व विमलेश को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग से टीम ए (कप्तान उत्सव) तथा बालिका वर्ग से टीम ए ( कप्तान शिवांशी) एवं टीम सी (कप्तान अनामिका) को विजेता घोषित किया गया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र चौधरी, वरीय प्राध्यापक डॉ. ललन कुमार राय, क्रीडा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.