नई दिल्ली, जून 16 -- राजस्थान बीजेपी में संगठन चुनावों के छह महीने बाद भी पार्टी का ढांचा अधूरा है। दिसंबर 2024 में शुरू हुए संगठन पर्व के तहत बूथ से लेकर प्रदेशाध्यक्ष तक के चुनाव होने थे। प्रदेशाध्यक्ष पद पर मदन राठौड़ के 22 फरवरी 2025 को निर्वाचन के साथ चुनावी प्रक्रिया तो पूरी हो गई, लेकिन संगठन के अहम पद अब तक खाली हैं। प्रदेश में अब तक करीब 60 मंडल अध्यक्ष और 4 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। यही नहीं, पहले से नियुक्त मंडल और जिलाध्यक्षों की कार्यकारिणी भी नहीं बनी है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ संगठन को पूरी तरह सक्रिय क्यों नहीं कर पा रहे? जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में उलझे समीकरण बीजेपी प्रदेश में 44 संगठनात्मक जिले हैं। इनमें से 40 जिलों में 31 जनवरी 2025 तक जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए थे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.