प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 5 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। पुलिस लाइन में चल रहे राज्य क्रिकेट टूनामेंट स्मृति कप अंडर-14 में सोमवार को दो मैच खेले गए। दौलत हुसैन इंटर कॉलेज प्रयागराज और आरवीएस की टीम ने अपने मैच जीत लिए। पहला मैच आरवीएस लखनऊ और दौलत हुसैन इंटर कॉलेज प्रयागराज के बीच हुआ। लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर में 97 रन बना सकी। हिमांशु ने 15, तौहीद ने 25 और अहसन ने 11 रन का योगदान दिया। जवाब में दौलत हुसैन की टीम ने 19.2 ओवर में मैच जीत लिया। दूसरा मैच आरवीएस कानपुर और राइजिंग स्टार प्रयागराज के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर की टीम ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए। उत्कर्ष द्विवेदी ने 45, अक्षत तिवारी ने 42 और कृष्णा यादव ने 34 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा कर रही प्रयागराज की टीम 15.3 ओवर में 63 रन ही बना सकी। कान...