बाराबंकी, फरवरी 6 -- सूरतगंज। भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के माहौल में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होने जा रहा है। कथा से पूर्व शुक्रवार को दौलतपुर गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा के दौरान भक्ति गीतों और जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा, वहीं महिलाओं और युवाओं का उत्साह देखने को मिला। ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत दौलतपुर गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत का आयोजन कलश यात्रा के साथ शुरू हुई है। कार्यक्रम स्थल से शुरू हुई कलश यात्रा महेश्वरपुरवा होते हुए सुमली नदी तट तक पहुंची। पीत वस्त्र धारण किए श्रद्धालु महिलाओं ने विधि-विधान से कलश में पवित्र जल भरकर यात्रा को पुन: कार्यक्रम स्थल तक लाया। यहां कथावाचक पं. पुष्पेंद्र महाराज ने वैदिक मंत्रोच...