मऊ, अगस्त 1 -- घोसी। तहसील अंतर्गत ग्राम दौलतपुर में चल रहे भूमि विवाद के मामले में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी न्यायालय में वाद के संबंध में विवादित भूमि की पैमाइश, सीमांकन और कब्जे की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान दोनों पक्ष मौके पर मौजूद रहे। एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामला राजस्व संहिता की धारा 116 के अंतर्गत बंटवारे से संबंधित है। मौके पर पहुंचकर स्थिति का भौतिक निरीक्षण किया गया है। दोनों पक्षों की दावेदारी को देखा गया है। अब अभिलेखों और निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान स्थानीय लेखपाल अजय कुमार चौहान, सुधाकर प्रसाद सहित राजस्व कर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.