पीलीभीत, जनवरी 30 -- बरखेड़ा। बाइक मोड़ते समय कार सवार ने टककर मार दी। हादसे में मासूम समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भीड़ को चकमा देकर चालक कार लेकर भाग गया। सभी घायलों का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस कार और चालक की तलाश में जुट गई है। कस्बा के वार्ड नंबर पांच निवासी 30 वर्षीय जमील अहमद अपनी पत्नी मैनाज बी, दो वर्षीय पुत्री साबिया और छह वर्षीय भतीजी सय्यदा पुत्री सगीर अहमद के साथ बाइक से मोहल्ला नई बस्ती निवासी अपनी बहन के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रात के वक्त दौलतपुर तिराहे से उन्होंने बाइक दौलतपुर रोड पर मोड़ने की कोशिश की थी। तभी पीलीभीत को और से आ रही तेज रफ्तार कार में बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई की बाइक सवार हवा में उछल गए। बाइक और कुछ लोगों को कार घसीटते हुए काफ़ी दूर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.