आगरा, जनवरी 8 -- दौरेठा क्षेत्र के भीम नगरी मैदान में कचरा और मृत पशु फेंके जाने की समस्या बनी हुई है। बिचपुरी ब्लॉक और नगर निगम के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण और सफाई के बावजूद हालात सुधार नहीं पाए। आसपास के लोग लगातार कचरा और मृत पशु मैदान में डाल रहे हैं। क्षेत्रीय निवासी अचल शर्मा ने बताया कि इससे आवारा कुत्तों के झुंड इकट्ठा होते हैं और बदबू फैलती है। कई बार शिकायत के बावजूद सफाई नहीं कराई गई। इस कारण स्थानीय लोग परेशान हैं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.