मेरठ, फरवरी 14 -- सरधना। दौराला रोड पर बन रहे नाले के निर्माण कार्य में अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद नगर पालिका ने तत्काल प्रभाव से काम रुकवा दिया है। सभासदों की शिकायत पर अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करा दी है। निर्माण कार्य लाखों रुपये की लागत से कराया जा रहा है। सभासद आशीष त्यागी, राहुल पाल और शानू जैन ने संयुक्त रूप से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि ठेकेदार ने नाले का ढलाव मानक के अनुरूप नहीं रखा है। उनका कहना है कि यदि निर्माण इसी तरह जारी रहा तो बरसात के मौसम में कस्बे के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या और गंभीर हो सकती है। यह भी आरोप लगाया कि निर्माण में निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिसके कारण नाले की दीवारें बनते ही जगह-जगह से उखड़ने लगी हैं। सभासदों ने इसे सरकारी धन की बर्बादी बताते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.