मेरठ, जनवरी 14 -- दौराला। उत्तर प्रदेश पंचायती ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की दौराला विकास खंड पर एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में दौराला ब्लॉक अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में कुंवर वीर सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष नरेंद्र भराला, जिला मंत्री जेविन्द्र कुमार, मनोज कुमार की देखरेख में दौराला ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में कुंवर वीर सिंह के नाम पर सभी कर्मचारियों ने सहमति जताते हुए समर्थन देते हुए निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ने कर्मचारियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सुंदर वाल्मीकि, मोनू कुमार, अमरपाल, बबीता, पूजा, सत्यवीर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...