मेरठ, फरवरी 17 -- दौराला। दौराला चौराहा पर रविवार शाम दुकान के बाहर खड़े होकर युवतियों पर फब्तियां कसने वाले युवक को पुलिस ने दबोच लिया। मनचले को पुलिस थाने ले आई और पूछताछ कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान एंटी रोमियो टीम की महिला उप निरीक्षक इंदु सैनी ने सूचना पर पुलिस बल के साथ एक दुकान पर छापा मारकर एक युवक को दबोच लिया। हिरासत में लिया युवक दुकान के पास से गुजर रही युवतियों और महिलाओं से छेड़छाड़ और फब्तियां कस रहा था। थाने पर पूछताछ में युवक ने अपना नाम थाना सरधना के समसपुर सुरानी निवासी अजय बताया। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...