मेरठ, जनवरी 12 -- दौराला। दौराला के सरधना रोड बाजार में शनिवार देर रात चोरों ने दुकानों में कुंबल कर और ताले तोड़कर हजारों रुपये कीमत का सामान और नकदी पार कर दी। बाजार के चौकीदार के शोर मचाने पर चोर भाग निकले। सूचना पर पहुंचे व्यापारियों ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। दौराला निवासी व्यापारी भुवनेश पाठक ने बताया कि उसकी सरधना रोड बाजार में दुकान है। वह शनिवार देर शाम दुकान बंद कर घर चला गया। चौकीदार से रात्रि में सूचना मिली कि चोर कुंबल कर उसकी दुकान में चोरी कर ली। पता चला कि 75 हजार नकद और हजारों का सामान चोरी हुआ है। बराबर में स्थित मछरी निवासी संजयपाल की खल, चूरी की दुकान के ताले तोड़कर 17 हजार की नकदी और हजारों का कीमती सामान चोरी कर ले गए। बाजार के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे व्यापारियों और पुलिस ने घटना की ज...