मेरठ, फरवरी 4 -- दौराला। दौराला-मसूरी मार्ग स्थित भोपाल सिंह मार्केट के सामने मंगलवार को उस वक्त एक बड़ा हादसा होने से बच गया, जब गन्ने से भरा एक ट्रक अचानक पलट गया। ट्रक पलटने के दौरान मार्केट में भगदड़ मच गई और लोगों ने भागकर जान बचाई। इस दौरान पलटे ट्रक के नीचे आकर एक ई रिक्शा और सब्जी की दुकान दब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और ट्रक के नीचे किसी के भी नहीं दबने पर राहत की सांस ली। ई-रिक्शा चालक मटौर निवासी राकेश ट्रक पलटते देख कूद गया। सड़क पर गन्ने बिखरने से जाम लग गया। पुलिस ने जाम खुलवाया। चिंदौड़ी स्थित गन्ना क्रय केंद्र से महल गांव निवासी चालक रवि कुमार मंगलवार को ट्रक में गन्ना भरकर दौराला शुगर मिल जा रहा था। दौराला चौराहे पर भोपाल सिंह मार्केट के सामने पहुंचते ही गन्ने से भरी भैंसा-बुग्गी को बचाने के प्रयास ...