मेरठ, मई 17 -- मेडा के प्रवर्तन दल ने शनिवार को दौराला क्षेत्र की तीन अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। जोनल अधिकारी निकेता सिंह ने बताया कि दौराला-समोली रोड पर अवैध रूप से काटी जा रही दीपू चौधरी, धर्मेंद्र की कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। इसी रोड पर काटी जा रही अनिल चौधरी की कॉलोनी और विनोद व राजेंद्र द्वारा काटी जा रही वीवी एनक्लेव कॉलोनी को भी ध्वस्त किया गया। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.