अलीगढ़, जनवरी 17 -- चण्डौस, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव दौरऊ स्थित ओवरब्रिज से गुरुवार की देर रात हिंदूवादी संगठनों द्वारा मांस से लदी गाड़ी पकड़े जाने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पशु चिकित्सक की टीम बुलाकर गाड़ी में लदे मांस के सैंपल भरवाए और जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। इसके साथ ही जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर शेष मांस को जमीन में दफन कर नष्ट कराया गया। पुलिस ने गाड़ी चालक व क्लीनर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए वाहन को सीज कर दिया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी रुचि त्यागी ने बताया कि मांस के सैंपल लैब भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नियमानुसार मांस को नष्ट करा दिया गया है। बता दें कि गुरुवार की रात हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने दौरऊ ओव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.