मेरठ, दिसम्बर 7 -- मेरठ-करनाल हाईवे पर पौहल्ली गांव के पास जिस युवक का शव मिला था, उसको दौड़ लगाते समय कार ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने गाड़ी और उसके चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के काकड़ा गांव निवासी विपिन बालियान का चार दिन पूर्व करनाल हाइवे पर सड़क किनारे शव पड़ा हुआ मिला था। विपिन आर्मी भर्ती के लिए दबथुवा गांव में अपने मामा दीपक के यहां आया हुआ था। सुबह वह दौड़ लगाने निकला था और संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। विपिन के शव के पास पुलिस को गाड़ी के बंपर का टुकड़ा व शीशा पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो कड़ी जुड़ती चली गई। पुलिस ने गाड़ी को ट्रेस कर लिया और गाड़ी व चालक को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने...