बिहारशरीफ, अक्टूबर 3 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के स्टेडियम में गुरुवार की सुबह दौड़ लगा रहा युवक अचानक गिर गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान डुमरावां गांव निवासी बलराम प्रसाद के 21 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गयी है। परिजनों ने बताया कि वह पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इसके लिए रोज सुबह स्टेडियम में दौड़ने जाता था। गुरुवार की सुबह दौड़ते-दौड़ते अचानक गिर गया। साथियों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गयी। इसके बाद परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। यहां भी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर को लेकर चले गये और पोस्टमार्टम नहीं कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.