कार्यालय संवाददाता, फरवरी 7 -- यूपी के एटा में शुक्रवार सुबह दौड़ लगाने निकले किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव सरसों के खेत में पड़ा मिला। वह दो बहनों का अकेला भाई था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने रंजिश से इनकार किया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव जोहरपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार (15) पुत्र नेमसिंह कक्षा 10 का छात्र था। वह रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह पांच बजे घर से दौड़ लगाने निकला था। मगर समय पर नहीं लौटा। काफी देर बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वे बंबे के पास सरसों के खेत से गुजरे तो वहां खून से लथपथ धर्मेंद्र का शव पड़ा मिला। कुछ ही देर में पूरा गांव मौके पर पहुंच गया। किशोर के गले को धारदार हथियार से रेता गया था। इसके अलावा उस पर हथियारों से हमले के भी निशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.