सुल्तानपुर, फरवरी 6 -- हलियापुर, संवाददाता । विकास खंड के एसएस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सौ से लेकर चार सौ मीटर की दौड़ का आयोजन हुआ आयोजन का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य गीतांजलि सिंह ने फीता काट कर कराया। जिसमें चार सौ मीटर दूर की दौड़ में शुभम, दो सौ मीटर की दौड़ में तानवी तथा सौ मीटर की दौड़ में रेहान प्रथम रहे तथा अन्य खेलों में अयान, प्रबल, अनुभव, रश्मि, महक आदि ने बाजी मारी। वहीं कूद में अभिनव, वैभव आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अखंड प्रताप सिंह, शिव शंकर तिवारी, वाइस प्रिंसिपल अशोक कुमार पाण्डेय, दिव्यांशु सिंह, अभय सिंह, विकास उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...