सिद्धार्थ, नवम्बर 15 -- शोहरतगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र शोहरतगढ़ अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालिका वर्ग सौ मीटर दौड़ में लेदवा की मोनी व बालक वर्ग में नहरी के विजय अव्वल रहे। न्याय पंचायत मड़वा के प्राथमिक विद्यालय महथा में आयोजित प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दम दिखाया। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग दौड़ में कम्पोजिट विद्यालय लेदवा की मोनी प्रथम, करिश्मा द्वितीय व नहरी की विद्या तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि बालक वर्ग में नहरी के विजय प्रथम, नकथर के रामरतन द्वितीय और लेदवा के रवि को तीसरा स्थान हासिल हुआ। कबड्डी बालिका वर्ग में लेदवा की टीम विजेता व कोइरीडीहा उपविजेता रही। बालक वर्ग में नकथर कई टीम विजेता व लेदवा की टीम उपविजेता रही। पूर्व माध्यमिक व...