प्रयागराज, जनवरी 14 -- प्रयागराज। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान कटरा (महिला) में मंगलवार को क्षेत्रीय उप निदेशक जय शिव शर्मा के मार्गदर्शन में वार्षिक खेल सप्ताह की शुरुआत की गई। दूसरे दिन बुधवार को वॉलीबॉल और टेनिस की प्रतियोगिता कराई जा रही है। 16 जनवरी तक चलने वाले इस आयोजन में पहले दिन दौड़ और रस्साकसी प्रतियोगिता हुई जिसमें छात्राओं ने दमखम दिखाया। इस अवसर पर जय शिव शर्मा, रजनी सोनी, उमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...