सीतापुर, फरवरी 5 -- महमूदाबाद, संवाददाता। देश को संवारने और सुधारने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। प्रधानमंत्री के भारत को विश्व गुरू बनाने के सपने को युवाओं को साकार करना होगा। भारत ने पूर्व में भी पूरे विश्व को शांति व अमन का रास्ता दिखाया था। आज फिर इसकी जिम्मेदारी युवा विद्यार्थियों को उठानी होगी। यह बात महमूदाबाद स्थित जवाहर लाल नेहरू पालीटेक्निक के वार्षिक क्रीड़ा समारोह के मौके पर डॉ. अम्मार रिजवी ने विद्यार्थियों के बीच कही। उन्होंने कहा कि पालीटेक्निक में और अधिक कोर्स शामिल किए जाने की जरूरत है। पालीटेक्निक के अंदर ही नौकरी और रोजगार देने के लिए यहां कैंप लगाकर साक्षात्कार कराया जाए, जिससे उन्हें नौकरी और रोजगार सुगमता से मिल सके। मुख्य अतिथि ने क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ किया। सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन के घोष दल की अगुवाई में मु...