कानपुर, फरवरी 11 -- कानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से किदवई नगर स्थित स्व. रतनलाल शर्मा स्टेडियम में दो दिवसीय जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बुधवार को पहले दिन जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए लगभग 600 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें अंशिका चौहान ने तीन व निखिल ने दो स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने किया। एडी बेसिक ने कहा कि खेलकूद गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ और 400 मीटर दौड़ में अंशिका चौहान (चौबेपुर) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। बालक वर्ग में निखिल (बिधनू) ने 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ में जीत के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.