रुडकी, फरवरी 9 -- राजकीय प्राथमिक विद्यालय तांशीपुर-11 में सोमवार को सीआरसी स्तर पर सपनों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। दौड़ प्रतियोगिता में सुमैया व नाबिया रहे प्रथम रहे। प्रतियोगिता के दौरान कक्षा पांच और छह के छात्रों के लिए लोकनृत्य, लोकगीत, प्रश्नोत्तरी एवं अन्य शैक्षिक गतिविधियां आयोजित की गईं। लोकनृत्य और लोकगीत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्रों ने सामान्य ज्ञान और शैक्षिक विषयों पर अपनी मजबूत पकड़ दिखाई। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छा...