फरीदाबाद, नवम्बर 22 -- फरीदाबाद। फौगाट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेल दिवस मनाया गया। इसमें नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के लगभग 500 प्रतिभागियों ने भागीदारी की। उन्होंने साधारण रेस, मेंढक रेस एवं संतुलन रेस में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। इस दौड़ में नर्सरी के हमजा, अंश एवं शिवांश, एलजी के हर्ष, प्रिंस एवं सत्यम और यूकेजी के हर्षित, हर्षित धीरज एवं प्रिशा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार पहली कक्षा की लड़कियों में नंदिनी, दीक्षिता एवं आस्था और लड़कों में देव, यश एवं अलव्या प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार द्वितीय कक्षा की लड़कियों में कृषि, सादिया एवं रितिका और लड़कों में गौरव, प्रिंस पाल एवं नितिन प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। तीसरी की लड़कियों में रोही, आंचल एवं वैष्णवी और लड़कों में अंश...