सीतापुर, फरवरी 13 -- महमूदाबाद, संवाददाता। फखरूद्दीन अली अहमद राजकीय डिग्री कॉलेज के वार्षिक क्रीड़ा समारोह में दूसरे दिन 1500 मीटर दौड़, शॉटपुट, लंबी कूद, भाला फेंक, ऊंची कूद, सौ मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर आयोजित 1500 मी0 दौड़ बालक वर्ग में ज्ञानेंद्र को प्रथम, देवेंद्र द्वितीय, गौरव को तृतीय, बालिका वर्ग में रोहिनी पाल को प्रथम, शिवानी गुप्ता को द्वितीय, सुनैना भार्गव को तृतीय, शॉटपुट प्रतियोगिता बालक वर्ग में चांदबाबू को प्रथम, सैयद मोहसिन अली को द्वितीय, इन्द्रपाल मौर्य को तृतीय, बालिका वर्ग लम्बी कूद में निशा देवी को प्रथम, शिवानी को द्वितीय, सुनैना को तृतीय, भाला फेंक प्रतियोगिता बालक वर...