गाज़ियाबाद, नवम्बर 30 -- मोदीनगर। मातृभूमि सेवा संघ के पदाधिकारियों की तरफ से गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में हापुड़ रोड स्थित गांधी मैदान में रविवार को दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पांच किमी, 1600 मीटर बालक और 800 मीटर बालिका दौड़ हुई। आसपास के 15 जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। नगर पालिका चेयरमैन विनोद वैशाली ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 800 मीटर में वंशिका चौधरी, 1600 मीटर में डीके कुमार व पांच किमी दौड़ में संजीव ने पहला स्थान प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...