लखीमपुरखीरी, जनवरी 12 -- लखीमपुर, संवाददाता। मेरा युवा भारत लखीमपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रामलीला मैदान मोहम्मदी में किया गया। जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। 400 मीटर पुरुष वर्ग में अमित प्रथम, संजीव द्वितीय व अनुज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अभी प्रथम, शिवांगी द्वितीय व इरम तृतीय स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि आज के दिन युवा संकल्पित होकर अपने लक्ष्य की तरफ बढ़े तो निश्चित रूप से उनके सपने साकार होंगे और वे देश को विकास की ओर ले जाएंगे। युवा ...