गंगापार, मई 14 -- बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मोबाइल चोरी करके भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। युवक के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा लिखकर युवक को जेल भेज दिया। बहरिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर कतरौली निवासी राजेश कुमार पुत्र संतलाल मंगलवार को रात्रि करीब 2 बजे घर के बरामदे में सो रहे थे। तभी उन्हें खड़खड़ाहट की आवाज सुनाई पड़ी। देखा तो एक युवक उनका मोबाइल लेकर भाग रहा था। इतना देखकर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगे। शोर सुनकर ग्ग्रामीणों ने दौड़कर मोबाइल चोर को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। पूछताछ में वह अपना नाम सूरज कुमार पुत्र गुलाबचंद निवासी हुलास का पूरा थाना फूलपुर बताया। तलाशी लेने पर राजेश कुमार का मोबाइल व अन्य दो मोबाइल पकड़े गए युवक के पास से मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.