गुरुग्राम, अगस्त 17 -- यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम सेक्टर 57 में स्थित आवास के बाहर रविवार सुबह मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने दो दर्जन से अधिक गोलियां चलाईंघटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई और उस वक्त एल्विश यादव घर पर नहीं थे। हालांकि उनके परिवार के कुछ सदस्य घर में थे लेकिन हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक सबूत इकट्ठे किए और इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाला। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस बीच घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें बाइक सवार दो हमलावर दौड़कर आकर एल्विश यादव के घर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो हमलावर बाइक को घर से दूर खड़ा करते हैं इसके बाद दौड़कर आकर ताबड़तोड़ गोलियां चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.