लखनऊ, मार्च 11 -- - निजीकरण के लिए सलाहकार चुनने के लिए टेंडर मामले में नया पेच - पहले ही तीन कंपनियां न होने से नहीं खोला जा सकी निविदा, बढ़ाई गई तारीख लखनऊ, विशेष संवाददाता निजीकरण के लिए सलाहकार के टेंडर में एक और नया पेच फंसता दिख रहा है। जिन दो कंपनियों ने अब तक टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लिया है, उनमें से एक नवंबर 2024 से राज्य विद्युत नियाम आयोग के साथ काम कर रही है। अब ऐसी सूरत में हितों के टकराव का मामला इसमें फंस सकता है। पहले ही केवल दो कंपनियों के ही टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लेने की वजह से निविदा खोली नहीं जा सकी थी और तारीख बढ़ानी पड़ी थी। पावर कॉरपोरेशन ने सलाहकार के टेंडर की अगली तारीख 15 मार्च तय की है। पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों का निजीकरण करने की योजना है। निजीकरण के लिए टेंडर की शर्तें और अन्य मसौदे ...