चित्रकूट, अक्टूबर 27 -- मुंबई-हावड़ा रूट पर सोमवार तड़के बड़ा हादसा होने से बच गया। टिकरिया-मझगवां रेलवे स्टेशन के बीच एलटीटी-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन की कपलिंग टूट गई। इससे तीन बोगियां ट्रेन से अलग हो गईं। हालांकि स्टेशन नजदीक होने की वजह से रफ्तार कम थी। अलग हुईं बोगियों को करीब पांच घंटे बाद जोड़कर ट्रेन को रवाना किया गया। वहीं हादसे की वजह से मुंबई-हावड़ा रूट करीब दो घंटे तक बाधित रहा। हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं। मानिकपुर जंक्शन के अधीक्षक शिवेश मालवीय ने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से भागलपुर चलने वाली 12336 एक्सप्रेस ट्रेन रविवार रात सतना होकर जा रही थी। तड़के करीब तीन बजे यूपी-एमपी सीमा के मझगवां स्टेशन से निकलते ही कपलिंग टूट गई। इससे एक स्लीपर व दो जनरल बोगियां अलग हो गईं। गार्ड की सूचना पर चालक ने ट्रेन रोकी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.