बरेली, जनवरी 24 -- पुरानी रंजिश को लेकर कैंट के गांव चौबारी में बुधवार रात दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग के मामले में कैंट पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। उनके कब्जे से दो तमंचे और दो कारतूस बरामद हुए हैं। बता दें कि बुधवार रात चौबारी निवासी सुखविंदर और विष्णु पक्ष के बीच पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग हो गई थी। इसमें सुखविंदर का भाई गुरविंदर और विष्णु का दोस्त महेशपुर ठाकुरान निवासी सत्येंद्र चौहान घायल हुआ था। दोनों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में सुखविंदर की ओर से उसकी पत्नी मधु सिंह ने विष्णु, उसके भाई राजेश, सत्येंद्र और चार-पांच अज्ञात पर रिपोर्ट लिखाई। दूसरी ओर से विष्णु ने सुखविंदर, उसके भाई गुरविंदर, रमेश और अनिल को नामजद कराया। कैंट इंस्पेक्टर राजेश यादव ने बताया कि इस मामले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.