शाहजहांपुर, मार्च 7 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। ददरौल विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को 18 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए विधायक अरविंद कुमार सिंह ने गांव हिसमाह में भूमि पूजन किया। यह सड़क एनएच 30 से ग्राम परवेजपुर, खानपुर, बहादुरपुर विशुनपटटी, ढकिया परवेजपुर, हिसमाह, मीरपुरमाफी, खमरिया, गंधार होते हुए किशुरिहाई, पिपरौला फैक्ट्री के बीच से कांट फोर लेन रोड तक बनेगी। इस सड़क निर्माण से 20 से अधिक गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। ददरौल विधायक अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि इस रोड का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यींकरण 19 करोड़ 50 लाख की लागत से होगा। इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकृत किया। इस सड़क के बनने से क्षेत्र में नये उद्योग लगेंगे और लोगों का आवागमन आसान होगा। उन्होंने बताया कि ददरौल में पिता और फिर उनके कार्यकाल में 8 वर्षों में 114 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.