लातेहार, दिसम्बर 23 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ हेरहंज मुख्य मार्ग एसएच 10 पर मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। हुम्बू गांव के समीप बालूमाथ की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने आगे चल रहे दूसरे हाइवा वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिछे चल रहे हाइवा का चालक घायल हो गया। घायल चालक की पहचान पुजन कुमार ग्राम जबड़ा, जिला चतरा के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को वाहन से बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार ने घायल का प्राथमिक उपचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...