देवघर, मई 17 -- सारवां,प्रतिनिधि। देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर दलदली फौजी ढाबा के समीप शुक्रवार देर रात को दो चिप्स लोड हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में सरसडंगाल से देवघर की तरफ जा रहे बी आर 24 जी बी 0219 नंबर हाइवा के परखच्चे उड़ गए। घटना में हाइवा चालक कुंदन कुमार सहित दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सारवां थाना कि रात्री गस्ती पुलिस एएसआई सुखराम नाग सदलबल घटनास्थल पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से हाइवा में फंसे चालक को काफी मेहनत से हाइवा के केबिन से बाहर निकाला गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि जे एच 15 एम 7582 नंबर की चिप्स लोड हाइवा का चालक फौजी लाइन होटल के समीप सड़क किनारे पंचर दुकान के समीप हाइवा खड़ी कर पंचर टायर को बनवा रहा था। इसी बीच देवघर की तरफ तेज गति से जा रही हाइवा ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.