हल्द्वानी, जनवरी 31 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता बेस अस्पताल में आधार कार्ड नामांकन एवं संशोधन केंद्र शुरू करने का काम दो हफ्ते गुजर जाने के बाद भी शुरू नहीं हुआ है। जिला प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को इसके लिए एक कक्ष सौंप दिया था, लेकिन केंद्र आज तक संचालित नहीं हो सका है। शहर में सीमित संख्या में बैंक और डाकघरों में ही आधार काउंटर उपलब्ध हैं। जिससे शहरवासियों को आधार कार्ड बनवाने या उसमें सुधार कराने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केन्द्र में रोजाना भारी भीड़ लगती है। लोग सुबह से नंबर मिलने की आस में लंबी कतारों में खड़े रहते हैं, लेकिन समय पर सेवा नहीं मिल पाती। कई लोग जरूरी कार्यों जैसे बैंक खाता, मोबाइल सिम, सरकारी योजनाओं आदि के लिए आधार अपडेट कराने में असमर्थ हो रहे हैं। हिंदुस्तान समाचार पत्र ने पूर्व में आधार कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.